छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा कार्यालय में चुनावी रणनीति पर बैठक जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने कई नए चेहरों को मौका दिया है। दूसरी सूची जारी होने के बाद आज बीजेपी कार्यालय में बुठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम रमन सिंह शामिल हुए है। इस बैठक में शेष पांच सीटों पर प्रत्याशी चयन और आगे की रणनीति पर बैठक में हो रही। घोषित प्रत्याशी शिवरतन शर्मा, रंजना साहू, पुरंदर मिश्रा वरिष्ठ नेताओं से मिलने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे हुए है। बता दें कि राजनीतिक मायने से देखा जाए तो साल 2023 के नवंबर और दिसंबर का माह बेहद अहम है। ऐसा इसलिए क्योंकि 7 नवंबर को पहले चरणों पर 20 सीटों पर मतदान होगा, तो दूसरे चरणों पर 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button