छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, कहा – पांच साल से युवाओं के आक्रोश को व्यक्त करने युवा मोर्चा ने प्लेटफार्म दिया

रायपुर। रायपुर पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस प्रवास से पहले दो बार छत्तीसगढ़ आने का और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच रहकर सीएम हाउस घेराव करने का मौका मिला। इस बार सीएम हाउस के अंदर प्रस्थापित करने का संकल्प लेने आए हैं। युवा मोर्चा ने CGPSC में हुए घोटाले को मुद्दा बनाकर उठने का काम किया था। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इसके लिए लाठी खाई थी, जिसका प्रतिफल प्रदेश के हाईकोर्ट से हमें मिला है।

तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राज्य सरकार के कुशासन का सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं को हुआ है। सरकार हजारों युवाओं की आशा आकांक्षाओं को खो चुकी है। पिछले पांच साल से युवाओं के आक्रोश को व्यक्त करने युवा मोर्चा ने प्लेटफार्म दिया है। युवा मोर्चा के 10 राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ता चुनाव संदर्भ में काम करेंगे। मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आज प्रशिक्षण भी रखे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button