छत्तीसगढ़ की समृद्धि और छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान से भाजपाई असहज हैं : सुरेंद्र वर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भूपेश सरकार आम जनता के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समृद्धि में छत्तीसगढ़ की जनता की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरा उतरी है। रमन राज के कुशासन, वादाखिलाफ़ी और भ्रष्टाचार को भी छत्तीसगढ की जनता ने भोगा है। भूपेश सरकार में अन्नदाता किसान समृद्ध हुए हैं। सुरेंद्र वर्मा ने आगे कहा कि रमन सिंह ने चाउर वाले बाबा का मुखौटा लगाकर 36 हजार करोड़ का नान घोटाला किया, छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब परिवारों का राशन खा गए। छत्तीसगढ़ में 2018 में 57 लाख 50 हज़ार राशन कार्ड थे, जो भूपेश सरकार में एपीएल और बीपीएल को मिलाकर 72 लाख 80 हजार हो गया है। सरकारी उचित मूल्य की राशन दुकाने 2018 में कुल 12298 थी, जो 2023 में बढ़कर 13507 हो गई। हर कार्ड पर 35 किलो राशन मिल रहा है तो भाजपाईयों को पीड़ा हो रही है।
सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ पर कर्ज़ का भार बढ़ा है। रमन सरकार आने से पहले छत्तीसगढ़ पर कोई कर्ज भार नहीं था, उल्टे राजस्व सरप्लस वाला राज्य था। रमन राज में जल-जंगल-जमीन, बिजली-पानी-सड़क बेचे गए फिर भी गरीबी बढ़ी, जबकि भूपेश सरकार में पिछले 56 महीनों में 40 लाख़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। रमन राज में प्रदेश के संसाधन भाजपा नेताओं और उनके पूंजीपति मित्रों का चारागाह बनाकर रखा गया था। आरडीए, एनआरडीए, सरकारी निगम, मंडल सब बदहाल स्थिति में पहुंचा दिए गए थे। 2018 में छत्तीसगढ़ की कुल जीडीपी मात्र 2 लाख 91 हजार करोड रुपए थी जो वर्ष 2023 में बढ़कर 5 लाख 9 हजार करोड़ हो गई। वर्तमान में अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषि, सेवा और उत्पादन में राष्ट्रीय औसत से छत्तीसगढ़ का प्रर्दशन पिछले 4 साल से बेहतर है तो भाजपाईयों को तकलीफ़ हो रही है।



