राजनीति

सांसद संजय सिंह को 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में, नहीं मिली राहत

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। वहीं, संजय सिंह ने दिल्ली अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की तलाशी के बाद 4 अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। 5 अक्टूबर को उन्हें 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button