राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

‘हमारी तरफ उंगली उठी तो उसे तोड़ देंगे, हिम्मत है तो लाठीचार्ज करो’

शामली। यूपी के शामली सदर से आरएलडी विधायक के बोल बिगड़ गए हैं। उन्होंने प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा है कि उनकी तरफ उंगली उठी तो उसे मोड़ देंगे और तोड़ देंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हम टकराव नहीं चाहते। दरअसल शामली में गन्ना भुगतान को लेकर 90 दिन से किसान धरने पर बैठे हैं। ऐसे में किसानो की आवाज को बुलंद करते हुए शामली से आरएलडी सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने भरी पंचायत में शामली प्रशासन को खुली चुनौती दी।
विधायक ने कहा कि हम टकराव नहीं चाहते लेकिन हमारी तरफ कोई उंगली उठेगी तो उस उंगली को मोड़ देंगे और तोड़ देंगे। हम शांतिवादी और गांधीवादी लोग हैं। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो आ जाओ और किसानों पर लाठी चार्ज करके दिखाओ।
नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण ही मिल प्रशासन जान बूझकर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रहा है। अब मिल का गुल्ला फंस गया है या तो गुल्ला टूटेगा या फिर नाल फटेगी। नरेश ने ये आरोप भी लगाया कि प्रशासन भी किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। कभी शामली मिल का देशभर में नाम था। लेकिन आज हालत खराब है। किसानों की हिम्मत है जो 90 से अधिक दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। यूपी सरकार ज्यादा लापरवाह है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button