राष्ट्रीय

राजस्थान विधानसभा : भजन लाल कैबिनेट का आज होगा विस्तार, इतने विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

जयपुरः राजस्थान में आज भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सुबह 9.30 बजे सीएम भजनलाल राजभवन जाकर मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट सौंपेंगे। सूत्रों के मुताबिक करीब 18 से 20 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। शर्मा के मंत्रिमंडल में कुछ नए और अनुभवी विधायकों को शामिल किया जा सकता है। दोपहर सवा तीन बजे राजभवन में एक समारोह में विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल कलराज मिश्र विधायकों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजभवन में पहले से ही हो चुकी हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार में इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिले और साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए सोशल इंजीनियरिंग की जाएगी कि सभी प्रमुख जातियों को भी मंत्रिमंडल में पूरा प्रतिनिधित्व मिले। वर्तमान में, राजस्थान में भजन लाल शर्मा के रूप में एक ब्राह्मण मुख्यमंत्री है, जबकि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा क्रमशः राजपूत और अनुसूचित जाति से हैं। राजस्थान में प्रभाव रखने वाली प्रमुख जातियों में जाट समुदाय भी शामिल है। अन्य समुदायों के साथ-साथ मीना समुदाय और गुर्जर समुदाय को भी कैबिनेट में जगह मिलना तय माना जा रहा है।

दिल्ली में मंत्रियों के नाम होंगे फाइनल
इस बीच आज सुबह सीएम शर्मा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे और सूत्रों के मुताबिक वह कैबिनेट विस्तार पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कैबिनेट चेहरों पर अंतिम मुहर लगेगी। सीनियर नेताओं से मिलने बाद शर्मा सीधे जयपुर जाएंगे और तीन बजे के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button