भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, कौन-कौन बना मंत्री देखें लिस्ट

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने बतौर मुख्यमंत्री तो दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ली थी।
जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खिमसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा जाट, संजय शर्मा, गौतम कुमार, झावर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह, हीरा लाल नगर, ओटा राम देवासी, डॉक्टर मंजु बागमार, विजय सिंह चौधरी जाट, केके विश्नोई और जवाहर सिंह बैडम शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के तहत कुल 22 मंत्रियों ने शपथ ली है। दोपहर सवा तीन बजे से शुरू हुए समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।



