राजनीतिराष्ट्रीय

असम में घुसते ही राहुल गांधी ने कहा, यहां की सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है

शिवसागर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भारत में ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ शायद असम में है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नगालैंड से असम में प्रवेश करने के तुरंत बाद गांधी ने सत्तारूढ़ BJP और RSS की जमकर आलोचना की। BJP और RSS पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे ‘नफरत फैला रहे हैं और जनता का पैसा लूट रहे हैं।’ अपने संबोधन में राहुल ने एक बार फिर मणिपुर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां गृह युद्ध जैसे हालात हैं।

गांधी ने शिवसागर जिले के हालोवाटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत में सबसे भ्रष्ट सरकार शायद असम में है। हम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान असम के मुद्दों को उठाएंगे।’ मणिपुर पर बोलते हुए गांधी ने कहा कि उस राज्य में गृह युद्ध जैसी स्थिति है। मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद पिछले साल 3 मई को पहली बार झड़पें हुई थीं। मणिपुर में मेइती लोगों की आबादी लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासियों-नगा और कुकी समुदाय की आबादी 40 प्रतिशत है जो पर्वतीय जिलों में रहते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button