राष्ट्रीय

केरल पुलिस ने चर्च के पादरी को किया गिरफ्तार, नाबालिग लड़के के यौन शोषण का है आरोप

दक्षिणी केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में 13 वर्षीय लड़के का यौन शोषण करने के आरोप में पेंटेकोस्टल चर्च के एक पादरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार को कत्ताक्कादा पुलिस थाना के अधिकार क्षेत्र में हुई। 59 वर्षीय पादरी पर लड़के को जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण करने का आरोप है। लड़के की मां उसे छोड़ चुकी है। वह अस्पताल गई अपनी दादी का इंतजार कर रहा था जिस दौरान पादरी ने उसे बहकाया। वह लड़के को अपने घर ले गया, जहां उसने केक परोसने के बाद, कथित तौर पर उसे टैबलेट पर आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं और फिर लड़के के साथ दुर्व्यवहार किया। पादरी की पहचान रवीन्द्रनाथ के रूप में हुई।

पादरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने पादरी के खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाद में पादरी को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि इससे पहले मार्च 2023 में तमिलनाडु के कन्याकुमारी में एक चर्च के पादरी को गिरफ्तार किया गया था। पादरी को नर्सिंग छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था नर्सिंग छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने बेनेडिक्ट एंटो नामक पादरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी पादरी को नागरकोइल के एक फॉर्महाउस से गिरफ्तार किया था।

पहले भी पादरी हो चुके हैं गिरफ्तार
पिछले दिनों पादरी द्वारा महिलाओं के सामने खुद को एक्सपोज करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस कारण लोगों के एक समूह ने उसपर हमला किया था। इस दौरान पादरी का लैपटॉप भी छीन लिया गया था। हालांकि पादरी ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। इस दौरान हमलावरों ने पादरी के लैपटॉप को भी छीन लिया। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया साइटों पर एंटो के महिलाओं के संग अंतरंग तस्वीरें सामने आईं। इसके बाद गीनों नाम की युवती ने पादरी पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पादरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button