संसद भवन पहुंचीं निर्मला सीतारमण, कुछ देर में आएगा बजट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अंतरिम बजट पेश करेंगी। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वित्तमंत्री इस बार छठा बजट सदन में पेश करेंगी। मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण ही दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार बजट पेश करने का मौका मिला।
अंतरिम बजट के दिन शेयर बाजार में बजट के दिन जबरदस्त एक्शन दिख रहा है। पॉजिटिव शुरुआत के बाद बाजार में सुस्ती दिखी। हालांकि शुरुआती दबाव से निकलकर बाजार फिर हरे निशान पर लौट आया है। गुरुवार को सेंसेक्स 219.05 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ71,960.01 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 58.46 (0.27%) अंक मजबूत होकर 21,784.15 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, मीडिया और फार्मा सेक्टर के शेयरों में जबकि, जबकि आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिख रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 2024 के साथ संसद पहुंच चुकी हैं। सुबह 11 बजे से उनका बजट भाषण शुरू होगा। वित्त मंत्री के बजट भाषण पर बाजार की नजर बनी रहेगी।



