राष्ट्रीय

चार साल की मासूम के साथ हैवानियत, स्कूल के चौकीदार ने किया दुष्कर्म

चार साल की मासूम के साथ हैवानियत, स्कूल के चौकीदार ने किया दुष्कर्म

मुंबई के कांदिवली पूर्व में एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई। एक प्राइवेट स्कूल के चौकीदार ने कथित तौर पर चार साल की बच्ची के साथ क्रूरतापूर्वक दुष्‍कर्म किया। इतना ही नहीं, जब बच्ची चिल्लाने लगी तो उसे पीटा। अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। घटना 2 फरवरी को हुई, लेकिन उसके डरे हुए माता-पिता पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से हिचक रहे थे।

आखिरकार बच्ची की मां ने सोमवार को समता नगर पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और शिकायत दर्ज कराई, जो पॉक्‍सो अधिनियम और कानूनों की अन्य धाराओं के तहत दर्ज की गई। इससे पहले घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि लड़की अस्पताल में भर्ती है।

शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी चौकीदार ने चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को बहला-फुसलाकर वॉशरूम में ले गया और फिर मौके से भागने से पहले वहां इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। परिवार की ओर से सोमवार शाम को शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले में स्कूल टीचर और प्रिंसिपल को भी आरोपी के रूप में जोड़ा गया। मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी होने की संभावना है। जैसे ही नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की खबर फैली, गुस्साए माता-पिता और स्थानीय लोगों ने सोमवार को स्कूल भवन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। (IANS इनपुट के साथ)

Author Desk

Related Articles

Back to top button