राष्ट्रीय

किसानों का विरोध प्रदर्शन : दिल्ली की सीमाओं पर धारा-144 लागू, पुलिस भी सतर्क

 

नई दिल्ली: किसानों ने एक बार फिर से सरकार से आरपार करने की ठान ली है। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। किसानों के इस ऐलान के मद्देनजर दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो गई है। किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए तमाम तैयारियां की जा रही हैं। सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों की भी तैनाती की गई है।

किसान संगठनों के दिल्ली कूच आंदोलन को लेकर हरियाणा पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की है। पंजाब सीमा पर तीन लेयर की पुलिस सुरक्षा होगी। सबसे पहले बीएसएफ के जवान होंगे और उनके पीछे आरएएफ और तीसरी लेयर में हरियाणा पुलिस के हथियारबंद जवान तैनात होंगे। पंजाब के साथ लगते बार्डर को सील करने के अलावा लिंक रोड पर भी पुलिस कर्मचारी तैनात किए हैं और 13 फरवरी को चेकिंग और अनुमति के बाद ही वाहनों का हरियाणा में प्रवेश हो सकेगा।

किसान संगठनों द्वारा दिल्ली में एक बार फिर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी है। दिल्ली चलो नारे के साथ किसान संगठनों ने किसानों को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर शहर के अहम मार्गों पर बैरिकेंडिंग, बोल्डर इत्यादि तैनात कर दिए गए हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली में रैली करने का आह्वान किया है। इससे पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 11 फरवरी को ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button