छत्तीसगढ़

राजधानी में डीएसपी की मां से सरेराह लूट, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी में डीएसपी की मां से सरेराह लूट, जांच में जुटी पुलिस

 

रायपुर। शहर के पॉश इलाके में राह चलती बुजुर्ग महिला के साथ लूट की वारदात हो गई है। इस बार बदमाशों ने पुलिस विभाग ने पदस्थ डीएसपी की बुजुर्ग मां को अपना निशाना बनाया है। शंकर नगर इलाके में चौपाटी के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन लूटकर बदमाश फरार हो गए है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सिविल लाइन थाना के किशोर शॉपिंग मॉल क्षेत्र की है। 15 मार्च की सुबह 72 वर्षीय आशा कोरी शंकर नगर से मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान किशोर शॉपिंग मॉल के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और गले के चैन को लूटकर ले गए। लूटे गए चैन की कीमत 40 हजार है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 392 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है। वहीं शिकायत के बाद से बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button