राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस को झटका, 6 बागियों ने थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस को झटका, 6 बागियों ने थामा बीजेपी का दामन

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं और उसके टिकट पर आगामी उपचुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस के छह बागी विधायकों – सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपस्थित रहने तथा कटौती प्रस्ताव व बजट के दौरान राज्य सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी के एक व्हिप की अवज्ञा करने के लिए 29 फरवरी को अयोग्य करार दिया गया था।

निर्वाचन आयोग ने इनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। तीन निर्दलीय विधायकों – आशीष शर्मा, होशियार सिंह और के एल ठाकुर ने शुक्रवार को अपने इस्तीफे सौंपे। उनके निर्वाचन क्षेत्रों में भी उपचुनाव होने की संभावना है। होशियार सिंह ने बाद में संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हमने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हम भाजपा में शामिल होंगे और पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इन नौ विधायकों के समर्थन से राज्य की इकलौती सीट के लिए राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद संकट में आ गयी थी।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button