व्यापार

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 179 अंक चढ़ा, निफ्टी 18300 के पार

शेयर बाजार में बुधवार को दिन भर उठापटक देखने मिली। लेकिन अंत में वह हरे निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 179 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 18300 के पार पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स 178.87 (0.29%) अंकों की बढ़त के साथ 61,940.20 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 49.15 (0.27%) अंकों की बढ़त के साथ 18,315.10 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बाजार की तेजी में ऑटो और रियल्टी सेक्टर्स का सबसे ज्यादा योगदान रहा। निफ्टी में इंडसइंड बैंक के शेयर 2.8% की मजबूती के साथ टॉप गेनर रहा। वहीं यूपीएल के शेयर 2% की कमजोरी के साथ टॉप लूजर रहा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button