छत्तीसगढ़

BREAKING : नेशनल हाइवे पर विधायक रंजना साहू की कार पलटी, इलाज जारी

गरियाबंद जिले में भाजपा विधायक रंजना साहू की कार पलटने की खबर सामने आई है। उन्हें आनन-फानन में मैनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रंजना साहू बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी के बेटे की शादी में शामिल होने गरियाबंद जा रही थी, लेकिन रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के उन्हें मामूली चोटें आई है। नेशनल हाइवे में झरियाबहारा के पास हादसा हुआ है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मैनपुर के हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां इलाज जारी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button