छत्तीसगढ़

CM साय का ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम स्थगित, इस गुरुवार जनता से रूबरू नहीं हो पाएंगे

CM साय का ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम स्थगित, इस गुरुवार जनता से रूबरू नहीं हो पाएंगे

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश में एक बार फिर जनदर्शन की शुरुआत की थी। 4 जुलाई से शुरू हुए इस कार्यक्रम का आयोजन दो बार राजधानी स्थित सीएम साय के निवास कार्यालय में सफलतापूर्वक किया जा चुका है। गुरुवार 11 जुलाई को तीसरा जनदर्शन होने वाला था, लेकिन उससे पहले इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार 11 जुलाई को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। अब अगले गुरुवार यानि 18 जुलाई को सीएम साय के जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन होगा. इससे पहले दूसरे सप्ताह में जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों में जबरदस्त उत्साह रहा. मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने और अपने आग्रह-अनुरोध उन्हें प्रत्यक्ष सौंपने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग आए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो-दो लाख रूपए के चेक भी प्रदान किए।

जनता ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
दूसरे जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय परिसर में अपनी मां के नाम दहीमन का पौधा लगाया. जनदर्शन स्थल के पास स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया था, जिसका नागरिकों ने लाभ उठाया. इस दौरान अनेक ऐसे लोग मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहने आए थे, जो पिछले जनदर्शन में आए थे और उनके आवेदनों का निराकरण भी हो गया था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button