छत्तीसगढ़

प्लायवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौजूद

भिलाई। भिलाई के जेवरा सिरसा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में गोयल प्लायवुड में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई। आग की लपटें देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सुचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद भी दोपहर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। आग की भयावहता को देखते हुए बीएसपी और निगम टीम को भी बुलवाया गया। हवा तेज होने की वजह से आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना टीम को करना पड़ रहा है। कंपनी मालिक शहर से बाहर हैं। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य भी मौके पर मौजूद हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button