छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर रेलवे स्टेशन पर एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, 7 दिनों तक चलेगा प्रदर्शन

रायपुर। ट्रेनों के लगातार रद्द होने और लेट चलने से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर एनएसयूआई ने रायपुर रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन किया। साथ ही टिकट की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि ट्रेनों के कैंसिल होने से 7 दिन तक एनएसयूआई इसी प्रकार अभियान चलाएगी और अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन होगा। हफ्ते तक ट्रेनें समय से नहीं आई घंटों लेट हुई। एनएसयूआई ने रायपुर के रेलवे स्टेशन पर आम जनता से संवाद किया उनकी परेशानी जानी। नीरज पांडेय ने कहा कि जब तक ट्रेनों का परिचालन सही समय पर नहीं होता और जो ट्रेनें कैंसल हो रही हैं वह अपने निर्धारित समय पर नहीं चलती तब तक एनएसयूआई का प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस दौरान प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, संगठन प्रभारी हेमंत पाल, अध्यक्ष ग्रामीण प्रशांत गोस्वामी, अध्यक्ष शहर शान्तनु झा, महासचिव अख़्तर अली, मीडिया विभाग के चेयरमैन संकल्प मिश्रा, निखिल वंजारी, मोनू तिवारी, हर्ष राज शर्मा, पुनेश्वर लहरे, गवेश साहू, अनुज शुक्ला, रजत ठाकुर, प्रशांत चंद्राकर ,दिव्यांश श्रीवास्तव, संदीप विश्वकर्मा, रूपेन्द्र जांगड़े, कृश सहारे अन्य उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button