छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता हुए शामिल



धमतरी (प्रखर) प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को घेरते हुए एक बड़ा आंदोलन कर रही है जिसे छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का नाम दिया गया है, यह न्याय यात्रा गिरौदपुरी धाम से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर में समाप्त होगी।।
कांग्रेस की इस छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल होने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में एनएसयूआई के 50 से अधिक कार्यकर्ता गिरौदपुरी पहुंचे कर इस न्याय यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि भाजपा शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है, छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है और भाजपा सरकार कानून व्यवस्था सम्हालने में पूर्णता असफल साबित हुई है जिसका जीवंत उदाहरण बलौदा बाजार हिंसा कांड और गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कवर्धा के लोहरीगुड़ा जहां 3 हत्या हुई है महिलाओं, और पुरुषों को बेहरमी से पीटा गया, फिर प्रशांत साहू की मौत को मिर्गी की बीमारी बताकर छिपाने का प्रयास किया गया जो भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाता है ।
इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा समानता एकता और भाईचारे का संदेश लेकर 125 किलोमीटर की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा कर प्रदेश की जनता को भाजपा के नाकामियो को बताने का काम करेगी।।

जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने लिया बाबा घासीदास का आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल होने पहुंचे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने अपने साथियों के साथ बाबा घासीदास जी की जन्मभूमि गिरौदपुरी धाम पहुंचकर संत शिरोमणि बाबा घासीदास जी का आशीर्वाद लिया और प्रदेश में पुनः शांति और सद्भाव स्थापित करने की प्रार्थना की।।
इस न्याय यात्रा राजा देवांगन के साथ पारस मनी साहू, नोमेश सिन्हा , तेजप्रताप साहू ,सुदीप सिन्हा ,लक्ष्मीनारायण ध्रुव ,लक्की ध्रुव, राकेश नेताम ,जय प्रकाश, नेकू प्रते, त्रिभुवन मंडावी, कृष्णा लहरे ,अन्नू कुर्रे, विनय गायकवाड़ ,यतीन्द्र ,उदय साहू, अजय सिन्हा सम्मिलित हुए।।

Author Desk

Related Articles

Back to top button