छत्तीसगढ़

डबल इंजन की सरकार में पंचायतों के हाथ खाली 

डबल इंजन की सरकार में पंचायतों के हाथ खाली

 

 

 

बलौदाबाजार( प्रखर )। बलौदा बाजार जिले के लगभग 519 ग्राम पंचायतों में 15 वे वित्त की राशि के करोड़ों रुपए ग्राम पंचायतों के खाते में पहुंचने के बाद भी डिजिटल पोर्टल पर राशि प्रदर्शित नहीं होने के कारण सरपंच राशि का आहरण नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते जिले के पंचायतों की मूलभूत आवश्यकताओं एवं किये गए विकास कार्यो का भुगतान नहीं होने से पूरे बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण अंचल की दीपावली नीरश होने की संभावना बन रही है ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष 2023 में भी विधानसभा चुनाव के चलते लगी हुई आचार संहिता की वजह से दीपावली के मौके पर भी 14 वे वित्त की राशि पंचायतों के खाते में भी नहीं आई थी पिछली दीपावली में भी पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत संबधित भुगतान कार्यो के लिए परेशान होते देखा गया था इस वर्ष भी डिजिटल भुगतान की बाध्यता के चलते पंचायतो के खाते में जमा राशि का आनलाईन भुगतान नहीं हो पा रहा है पिछले दिनों पलारी ब्लॉक के संरपच प्रतिनिधियों का समूह जिला पंचायत अधिकारी से मिलकर इस संदर्भ में होने वाली परेशानियों से अवगत कराकर शीघ्र भुगतान करने की मांग किये। वहीं सूत्रों की माने तो कुछ सरपंचों द्वारा राशि आहरण को लेकर बलौदा बाजार विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से मुलाकात की गई थी मंत्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों को फोन कर शीघ्र राशि जारी करने को कहा गया किंतु अधिकारियों की अनदेखी की वजह से पूरे ग्रामीण अंचल की दीपावली मायूसी से मनेगी।

 

 

 

इस संदर्भ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार दिव्या अग्रवाल से बात करने पर उन्होनें कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है खातो में जमा राशि का पोर्टल में समययोजन होने में कुछ दिनों का समय लगता है किसी ने जानबूझकर भुगतान रोका नहीं।

 

 

बलौदा बाजार से राजेश्वर गिरी की रिपोर्ट

Author Desk

Related Articles

Back to top button