छत्तीसगढ़

राजधानी में युवक की हत्या, नाबालिग ने वारदात को दिया अंजाम

राजधानी में युवक की हत्या, नाबालिग ने वारदात को दिया अंजाम

रायपुर। राजधानी के बीरगांव में चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें एक नाबालिग ने युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

यह घटना उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव के शुक्रवारी बाजार के पास की है, जहां देर रात एक 17 साल के नाबालिग ने 19 साल के एक युवक को चाकू मार दिया। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने 17 साल के नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि लेनदेन की पुरानी रंजिश के चलते आरोपी नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button