छत्तीसगढ़

शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में धमतरी की नई शुरुवात 

धमतरी के लिए बड़ी उपलब्धि शैक्षणिक नालंदा परिसर स्वीकृत 

शिक्षा और कौशल उन्नयन के क्षेत्र में धमतरी की नई शुरुवात 

 

धमतरी के लिए बड़ी उपलब्धि शैक्षणिक नालंदा परिसर स्वीकृत 

शीघ्र शुरू होगा काम 

धमतरी(प्रखर) नालंदा परिसर के निर्माण कार्य के लिए अब रुकावटें हट गई है महापौर रामू रोहरा, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं निगम आयुक्त अरुण वर्मा के संयुक्त प्रयासों से यह बड़ी उपलब्धि शहर वासियों को मिलने जा रही है। नालंदा परिसर के लिए शासन ने 12 अक्टूबर को 9 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति निर्माण कार्य के लिए प्रदाय कर दी गई है अब शीघ्र ही शहर वासियों को शिक्षा की दिशा में एक नया आयाम मिल जाएगा एक ऐसा स्थल जो शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा उपयोगी साबित होगा। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं । पहले भी जिले से बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्र चयनित हुए हैं । ऐसे अधिकारियों में IAS deputy कलेक्टर से लेकर कई सेवाओं में लोग हैं । अब ऐसे युवा सर्वसुविधा युक्त नालंदा परिसर में अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं । उन्हें एक ही स्थान पर अध्ययन के लिए सारी सुविधाएं मिल पाएंगी, वहीं शहर के छात्र-छात्राएं एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागी नालंदा परिसर से अपना उज्जवल भविष्य सवार सकेंगे साथ ही शहर का नाम राज्य तथा देश दुनिया में रोशन कर सकेंगे।

नालंदा परिसर के लिए …….. वार्ड में स्थान का चयन किया गया है । जिसका इसी माह से यह काम आरंभ हो जाएगा ।

महापौर श्री रामु रोहरा द्वारा बताया गया कि राज्य शासन युवाओं की लगातार उन्नति एक लिए प्रयासरत है । जिले में स्वरोजगार के लिए युवाओं को कौशल ट्रेनिंग भी दिया जा रहा है । कोलियारी में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र से 25 से अधिक बच्चों को निजी कंपनियों में प्लेसमेंट किया जा चुका है । दो बच्चों का चयन एप्पल जैसी प्रसिद्ध कंपनी के लिए समान तैयार करने वाली कंपनी Foxcon में भी हुआ है । नगर पालिक निगम में भी बालक चौक में AI स्किल ट्रेनिंग सेंटर खोला हुआ है जहाँ युवा AI प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं ।

 

इसके अलावा शहर के 88 स्थान पर होगा रोड निर्माण, नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी शीघ्र होगा चालू साथ ही पेयजल संकट दूर करने होंगे कई महत्वपूर्ण काम, शहर विकास के लिए मिली करोड़ों की स्वीकृति* मिल चुकी है जो अगले कुछ महीनों में धरातल पर आ जाएँगे

Author Desk

Related Articles

Back to top button