छत्तीसगढ़

पार्षद प्राची सोनी ने देव उठनी एकादशी पर धमतरीवासियों को दी शुभकामनाएं, समाज में एकता और विकास का संदेश


धमतरी(प्रखर) नगर निगम की पार्षद प्राची सोनी ने देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर नगरवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इस दिन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बताते हुए कहा कि देव उठनी एकादशी से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह के योगनिद्रा से जाग्रत होते हैं और इसके साथ ही शुभ कार्यों का मुहूर्त प्रारंभ होता है।

प्राची सोनी ने शहरवासियों से अपील की कि वे इस अवसर पर अपने परिवार और समाज के लिए सुख-समृद्धि की कामना करें और धर्म के मार्ग पर चलें। उन्होंने कहा कि इस दिन को आस्था और परंपरा के साथ मनाना चाहिए, जिससे समाज में सौहार्द और एकता का भाव बना रहे।
सोनी ने सभी को एकजुट होकर विकास कार्यों में सहयोग करने की बात भी कही, जिससे धमतरी को और बेहतर बनाया जा सके।

Author Desk

Related Articles

Back to top button