छत्तीसगढ़

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने रायपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने रायपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को फोन पर धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने रायपुर के वकील फैजान खान को हिरासत में लिया है। आज मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। फैजान को मुंबई पुलिस अपने साथ लेकर जाएगी, जहां उससे फोन कॉल के बारे में पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि मामला 5 अक्टूबर का है, जब शाहरुख खान को बांद्रा पुलिस स्टेशन में फोन कर धमकी दी गई थी कि 50 लाख रुपए दे दो, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। यह धमकी भरा कॉल रायपुर के फैजान खान के नाम से रजिस्टर्ड नंबर से किया गया था। हालांकि, फैजान का कहना है कि उसका मोबाइल फोन 2 अक्टूबर को गुम हो गया था और उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फैजान खान के नंबर का ट्रेस किया। बांद्रा पुलिस ने 5 नवंबर को फिरौती के लिए कॉल किए जाने की जानकारी दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस के दो जवान गुरुवार को रायपुर पहुंचे और फैजान से पंडरी थाने में दो घंटे तक पूछताछ की। रायपुर पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि फैजान को 14 नवंबर को मुंबई बुलाया गया है।

फैजान खान ने मीडिया को बताया कि उनका कीपैड मोबाइल 2 नवंबर को खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी हो गया था, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने शाहरुख खान को किसी भी प्रकार की धमकी देने से इनकार किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में फैजान से कोई पूछताछ न करने की बात कही है। सिविल लाइंस सीएसपी अजय कुमार के अनुसार, मुंबई पुलिस फैजान से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (4), 351 (3)(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।

परिजनों ने बताया जान को खतरा :

फैजान की भाभी सना खान ने मीडिया से कहा कि अचानक जानकारी मिली कि फैजान को पुलिस पंडरी थाना लेकर पहुंची है। फैजान कोई चोर नहीं, प्रोफेशनल वकील है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी बातों को सामने रखा था। सना खान ने बताया, 2 तारीख को फैजान का मोबाइल गुम गया था। उन्होंने कोई धमकी नहीं दी है। फैजान के जान को खतरा हो सकता है, क्योंकि शाहरुख खान के करोड़ों फैंस है। कोई भी फैंस अग्रेसिव हो सकता है। फैजान कई सालों से वकालत कर रहा है। वो कोई मुजरिम नहीं है, जो उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
फैजान के परिचित वकील विराट वर्मा ने कहा कि पहले हम फैजान की रेगुलर बेल करेंगे। कोर्ट पिटिशन चलाएंगे। इसके बाद हम सामने वाले को लेकर अभियान चलाएंगे। जो हो रहा है वह गलत है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button