राष्ट्रीय

गोवा के उत्तर पश्चिम में समुद्र में भारतीय नौसेना के जहाज से टकरा गई मछली पकडऩे वाली नाव, 11 लोग बचाए गए

गोवा के उत्तर पश्चिम में समुद्र में भारतीय नौसेना के जहाज से टकरा गई मछली पकडऩे वाली नाव, 11 लोग बचाए गए

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के साथ गोवा के उत्तर पश्चिम में समुद्र में एक हादसा हो गया। एक मछली पकडऩे वाला भारतीय जहाज मार्थोमा भारतीय नौसेना के जहाज से टकरा गया। जानकारी के मुताबिक, मछली पकडऩे वाले जहाज पर 13 लोगों का चालक दल सवार था। नौसेना ने इनमें से 11 लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया है। वहीं, 2 अन्य लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

भारतीय नौसेना ने इस हादसे के बारे में बताया है कि भारतीय नौसेना के एक जहाज और मछली पकडऩे वाले मार्थोमा के बीच गोवा के तट से 70 नौटिकल माइल दूर टक्कर हुई है। ये हादसा गुरुवार की शाम को हुआ है। हादसे के बाद भारतीय नौसेना की ओर से तुरंत खोज और बचाव प्रयास शुरू किए गए। अब तक 11 चालक दल के सदस्यों को बरामद किया जा चुका है।

नौसेना की ओर से मछली पकडऩे वाले जहाज के दो कर्मियों की खोज और बचाव के लिए प्रयास जारी हैं। नौसेना द्वारा बताया गया है कि एमआरसीसी (मुंबई) के साथ समन्वय किया जा रहा है। बचाव अभियान के प्रयासों को को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त एसेट्स को भेजा गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button