अपने आकाओं का रिझाने भगवान सहस्त्रबाहु का अपमान कर चौक का नाम इंदिरा गांधी रखा- मिथलेश सिन्हा

धमतरी(प्रखर) नगर निगम पार्षद मिथलेश सिन्हा ने महापौर विजय देवांगन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। सिन्हा ने कहा कि महापौर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर के विकास की बातें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जनता को यह भी बताना चाहिए कि फिनायल की खरीद बाजार भाव से कई गुना अधिक कीमत पर क्यों की गई। उन्होंने इस खरीद को जनता के पैसे की बर्बादी करार दिया।
पार्षद ने महापौर द्वारा निगम परिषद में भगवान सहस्त्रबाहु चौक का नाम बदलकर इंदिरा गांधी चौक करने के निर्णय को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान और सामाजिक ताने-बाने को आहत करने वाला बताया। सिन्हा ने सवाल किया, “भगवान सहस्त्रबाहु जैसे पूजनीय का अपमान करके आखिर महापौर क्या संदेश देना चाहते हैं? जनता इस मनमानी का जवाब चाहती है।”
सिन्हा ने महापौर पर भ्रष्टाचार के कई और आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “आपने अपने कार्यकाल में शहर के विकास के नाम पर सिर्फ दिखावे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। आज तक शहर हित में कोई ठोस कार्य नहीं किया गया।