छत्तीसगढ़

8वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, परिजनों ने धक्का देने का लगाया आरोप

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना इलाके में स्थित पॉम बलेजियो बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पंडरी थाना इलाके की पाम बलेजियों बिल्डिंग के 8वें माले से नीचे गिरकर युवती की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त भोली बघेल उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतिका फ्लैट में घरेलू काम करने जाती थी। वहीं मृतिका के परिजनों ने बिल्डिंग से धक्का दिए जाने की आशंका जताई है। युवती की मौत के बाद आस-पास भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
फिलहाल इस पूरे मामले में पंडरी पुलिस जांच कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button