राष्ट्रीय

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत, एक गंभीर

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के भांजों के बीच गोलीबारी, एक की मौत, एक गंभीर

भागलपुर। भागलपुर के नवगछिया में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दोनों भांजे आपस में भिड़ गए। और मामूली विवाद के बाद दोनों भाइयों की ओर से गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी की घटना में विश्वजीत यादव की मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के डॉक्टर एनके यादव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जयजीत यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।

दोनों बचाने पहुंची मां को भी लगी गोली
बताया जा रहा है कि जगतपुर निवासी जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में विश्वजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े के दौरान दोनों को बचाने पहुंची उनकी मां को भी गोली लग गई, जिनका इलाज भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पानी को लेकर हुआ था दोनों भाइयों के बीच विवाद
घटना के तुरंत बाद घायल जयजीत यादव को भागलपुर में डॉ. एनके यादव के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से परिवार के लोग मर्माहत है। नवगछिया के परवत्ता थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान फायरिंग हुई और दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के परिवार से जुड़े इस मामले ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना दिया है, और सभी की नजरें अब पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button