राष्ट्रीय

सीएम फडणवीस बोले पाकिस्तानी एक्टर और खिलाडिय़ों के लिए कोई सहानुभूति नहीं

सीएम फडणवीस बोले पाकिस्तानी एक्टर और खिलाडिय़ों के लिए कोई सहानुभूति नहीं

मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है और उन्हें 27 अप्रैल से पहले भारत छोडक़र पाकिस्तान लौट जाने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ने भी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपने-अपने राज्य में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया है। वहीं, अब पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भी सामने आ गया है। सीएम फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने का काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ तौर पर कह दिया है कि पाकिस्तानी एक्टरों और पाकिस्तानी खिलाडिय़ों के प्रति हमारे मन में कोई सिंपथी यानी सहानुभूति नहीं है। सीएम फडणवीस ने कहा- “भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को आईडेंटिफाई करने का काम चल रहा है। पुलिस को भी जानकारी दी गई है। कोई भी पाकिस्तानी नागरिक 48 घंटे से ज्यादा महाराष्ट्र में न रुके। हम पूरी तरह से मॉनिटरिंग करेंगे, उनको देश से बाहर निकलेंगे। ओवर स्टे करेंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Author Desk

Related Articles

Back to top button