राष्ट्रीय

नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, पूरी दुनिया से मांगी लोन की भीख

नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, पूरी दुनिया से मांगी लोन की भीख

नई दिल्ली। भारत की ओर से पाकिस्तान के हर एक्शन का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने दुनिया भर के सामने भीख मांगी है। पाकिस्तान सरकार के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन की मानें तो पाकिस्तान को भारतीय हमले में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब पाकिस्तान की सरकार ने दुनिया भर में अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से और अधिक लोन की मांग की है।

दुनिया भर से मांगी लोन की भीख
दरअसल, पाकिस्तान सरकार के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन का एक पोस्ट सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, पाकिस्तान सरकार ने दुश्मन द्वारा भारी नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से और अधिक ऋण की अपील की है। बढ़ते युद्ध और शेयरों में गिरावट के बीच, हम अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से तनाव कम करने में मदद करने का आग्रह करते हैं। राष्ट्र से आग्रह है कि वह दृढ़ रहे। इस पोस्ट में पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को भी टैग किया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button