छत्तीसगढ़

अरविंद सिंह तीन दिन की रिमांड पर, ईडी ने मुक्तिधाम से जैसे पकड़ा था उसी हालत में पहुंचाया कोर्ट

रायपुर। प्रदेश के दो हजार करोड़ के कथित शराब घोटाले में मंगलवार को ईडी ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। सुनवाई के बाद जज ने अरविंद सिंह को 16 जून तक ईडी रिमांड पर भेजा है। कोर्ट ने अरविंद सिंह को अपने माता निधन के बाद धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आज शाम 5 से 6 एक घण्टे और कल सुबह 7 से 8 बजे एक घण्टे शामिल होने के अनुमति दी है।

अरविंद सिंह उसी हालत में कोर्ट पहुंचा, जिस हालत में उसे भिलाई के मुक्तिधाम से ईडी ने हिरासत में लिया था। अरविंद को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार अनवर ढेबर और आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी एपी (अरुण पति) त्रिपाठी के बीच की कड़ी बताया जा रहा है। इस मामले में पहले से गिरफ्तार त्रिपाठी, ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन और नितेश पुरोहित को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

महीने भर से फरार अरविंद सिंह की ईडी को तलाश थी। इसी बीच रविवार को अरविंद की मां कमला देवी के निधन में शामिल होने जैसे ही अरविंद भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में पहुंचा तो सीआरपीएफ जवानों के साथ मौजूद ईडी की टीम ने हिरासत में ले लिया। ईडी अफसर उसे अपने साथ ले जाने लगे तो वहां मौजूद पूर्व मंत्री व कुछ अन्य राजनीतिक लोगों के आग्रह पर ईडी अफसर मान गए और अंतिम संस्कार तक उन्होंने इंतजार किया। इसके बाद हिरासत में लिया। कथित शराब घोटाले में जेल में बंद चार आरोपियों को न्यायिक रिमांड की अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button