राष्ट्रीय

राजीव शुक्ला बनेंगे बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष

राजीव शुक्ला बनेंगे बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष

नई दिल्ली। राजीव शुक्ला बीसीसीआई के नए अध्यक्ष होंगे। वह अगले महीने मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। राजीव शुक्ला अगले महीने बोर्ड अध्यक्ष के रूप में रोजर बिन्नी की जगह लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 70 वर्ष के बिन्नी 19 जुलाई को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। दरअसल रोजर बिन्नी की आयु सीमा इस पद के लिए पूरी होने वाली है। शुक्ला वर्तमान में क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं और अगले 3 महीनों के लिए अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी रहे रोजर बिन्नी इस साल 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति 70 साल की उम्र के बाद अध्यक्ष पद पर कार्यरत नहीं रह सकता। इसी वजह से उन्हें अपना ये पद छोडऩा होगा। ऐसे में जब तक अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति का चयन नहीं होता है तब तक राजीव शुक्ला बीसीसीआई अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button