राष्ट्रीय

एयर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ करते ही क्रैश, 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा था विमान

एयर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ करते ही क्रैश, 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा था विमान

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ। बताया जाता है कि एयर इंडिया का बोईंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेक ऑफ के समय यह हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। फिलहाल हताहत लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ाने भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान दिसंबर 2013 को एयर इंडिया के बेड़े में शामिल किया गया था। इस विमान का सीरियल नंबर 36279 है। इस बीच एयर इंडिया का बयान सामने आ गया है। एयर इंडिया ने बताया कि AI-171 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button