छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस के महामंत्री अपने पदनाम के साथ लिखें किस गुट के हैं : देवलाल ठाकुर

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा द्वारा अलग अलग महामंत्री नियुक्त करने पर कहा है कि कांग्रेस के महामंत्रियों को अपने अपने पदनाम के साथ महामंत्री (मरकाम) और महामंत्री (सैलजा) लिखना चाहिए। कांग्रेस के महामंत्री असमंजस में हैं कि मरकाम द्वारा की गई नियुक्ति चलेगी या सैलजा की। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में अध्यक्ष ही सर्वोपरि होता है। महामंत्रियों सहित कार्यकारिणी वही नियुक्त करता है और कार्यकारिणी अध्यक्ष के अधीन काम करती है। कांग्रेस एक अजूबा संगठन है, जहां अध्यक्ष केवल कठपुतली होता है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button