छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री बघेल ने किया ट्वीट- हैं तैयार हम

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी घोषणा की। सिंहदेव को डिप्‍टी सीएम बनाए जाने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया। उन्‍होंने ल‍िखा कि हैं तैयार हम.महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएंं। राज्य गठन के बाद पहली बार किसी नेता को उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रायपुर पहुँचने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी का एहसास होता है, हाईकमान ने जब भी जो जिम्मेदारी दी उसे हमेशा निभाने की कोशिश की। सिंहदेव ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री को अलग से कोई प्रभार नहीं होता। एक औहदा मिला है, बाकी जो विभाग की जिम्मेदारी है उसे ही निभाना है। ये निर्णय आलाकमान ने लिया है। जो जिम्मेदारी जब भी मिलेगी उसे मिलकर निभाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button