छत्तीसगढ़

एसपी ऑफिस के सामने घर में महिला की हत्या, जमीन पर खून और जबड़े पर चोट के निशान

रायपुर/कांकेर। कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित घर में 70 वर्षीय महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस को जमीन पर खून और जबड़े में चोट के निशान मिले हैं। महिला अकेले घर में रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

कांकेर कोतवाली प्रभारी अजय साहू ने मीडिया को बताया कि एमजी वार्ड में चम्पा बाई अपने भतीजे के साथ रहती थी। भतीजा 20 जून को अपने गांव चला गया था। तब से महिला अकेले घर मे रहती थी। 28 जून को भतीजे को पड़ोसियों ने सूचना दी कि महिला मृत हालात में घर में जमीन पर पड़ी है। जमीन पर काफी खून भी बहा पड़ा है। भतीजे की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जगदलपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। डॉग स्कॉयड की भी मदद ली जा रही है। गौरतलब हो कि जिस घर से महिला की लाश मिली है उसके ठीक सामने एसपी कार्यालय है। ऐसे में पुलिस पूरी बारीकी से जांच कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button