छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया स्कूटी सवार, दर्दनाक मौत

रायपुर। राखी थाना इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। तेंदुआ मशरूम बाड़ी चौक नाला के पास हाइवा ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे स्कूटी सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार युवक मृतक हितेश कुमार कतलम स्कूटी क्रमाक cg 07BW 4498 से जा रहा था तभी नवा रायपुर तेंदुआ में तेज रफ्तार हाइवा ने लापरवाही वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार को कुचल दीया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हाइवा के पहिये के नीचे आने से मृतक का शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। घटना के बाद से हाइवा चालक हाईवा छोड़ कर फरार हो गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button