छत्तीसगढ़

धर्म नगरी धमतरी में विश्व कल्याणार्थ महारुद्राभिषेक एवं शिव आराधना का भव्य आयोजन


धमतरी (प्रखर)धर्म नगरी धमतरी स्थित प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में विश्व कल्याण, राष्ट्र सुख-समृद्धि एवं गौ वंश रक्षण की भावना के साथ महारुद्राभिषेक एवं शिव आराधना कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सादर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में समस्त विद्वत आचार्यों एवं पंडितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इस पावन अनुष्ठान का आचार्यत्व पं. झम्मन शास्त्री महाराज जी द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में विधि-विधानपूर्वक महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ।
पूजन-अर्चना के दौरान रुद्रपाठ, महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं शिव आराधना से संपूर्ण मंदिर परिसर शिवमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से विश्व शांति, मानव कल्याण, प्राकृतिक संतुलन एवं गौ माता की रक्षा हेतु प्रार्थना की।
कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया एवं सभी ने धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button