राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : मतगणना के दौरान डायमंड हार्बर इलाके में बमबारी, हावड़ा में लाठीचार्ज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए आज मंगलवार को मतगणना की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायमंड हार्बर इलाके के फकीर चंद कॉलेज के सामने भीषण बमबारी की बात सामने आई है। पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के लिए 8 जुलाई को कुल 22 जिलों में वोटिंग हुई थी, जिसमें ग्राम पंचायत में 63 हजार 229 सीट, पंचायत समिति में 9 हजार 730 सीट और जिला परिषद की 928 सीटों पर वोट डाले गए थे। चुनाव के दौरान कई जिलों में हिंसा,बूथ कैप्चरिंग और उपद्रव के मामले सामने आए थे।

बीजेपी का आरोप है की मतगणना केंद्र पर टीएमसी जाने नहीं दे रही है और उसने कब्जा कर लिया है। बता दें कि डायमंड हार्बर दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित एक नगर है। हावड़ा में एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में जमा हुए लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज किया। ये लोग कथित तौर पर मतगणना केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button