कुरूद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित – लेखराम साहू

धमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में “गांव चलो, घर चलो अभियान” के तहत “मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत सुपेला, ग्राम सिलतरा तथा ग्राम सिलीडीह में किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से लेखराम साहू (पूर्व विधायक कुरूद, प्रभारी जिला बूथ कांग्रेस कमेटी कांकेर एवं राष्ट्रीय समन्वयक ओबीसी कांग्रेस नई दिल्ली) उपस्थित रहे। उनके साथ सेमरा जोन के ब्लॉक अध्यक्ष होमेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष चुम्मन लाल साहू, सेक्टर अध्यक्ष गौतम साहू, सेक्टर प्रभारी सागर गौर, वरिष्ठ कांग्रेसी यतीश सिन्हा एवं पुन्नूलाल सिन्हा सहित तीनों गांवों के कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए लेखराम साहू ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और घर-घर जाकर कांग्रेस की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना होगा तथा नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा और बूथ अध्यक्ष उसी कार्यकर्ता को बनाया जाएगा जो ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करता आ रहा है।
उन्होंने कहा कि भखारा ब्लॉक कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने में हमेशा से आगे रहा है। यहां का ब्लॉक अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संगठित कर कांग्रेस के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
लेखराम साहू ने क्षेत्र के सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों और संगठन के प्रभारियों से ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ कांग्रेस के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि आने वाले समय में चुनाव में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सके।



