छत्तीसगढ़

सीए सुनील दुग्गड परिवार द्वारा बच्चों को उपहार, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति किया प्रेरित


धमतरी-प्राथमिक शाला भर्रीपारा में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को शारीरिक स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को स्वच्छ रहने, नियमित रूप से हाथ धोने, दांतों की सफाई रखने और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को एक-एक कर मंच पर बुलाकर दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। बच्चों को तौलिया, टूथपेस्ट, साबुन, तेल की बोतल, कंघी और फेस क्रीम जैसे उपयोगी उपहार दिए गए। उपहार पाकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल बच्चों को सामग्री देना नहीं बल्कि उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था। इस पहल के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा और स्वच्छता दोनों ही जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहद आवश्यक हैं।
“Help to Benefit Others, Let’s Make the Change” समूह का मानना है कि जो बच्चा स्कूल आएगा उसके कानों में ज्ञान जाएगा और जिनके कानों में ज्ञान जाएगा उनकी बुद्धि का विकास होगा। इसी सोच के साथ बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए यह पहल की गई।
कार्यक्रम का संचालन गौरव लोहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में दुग्गड परिवार के सदस्यों — सुनील दुग्गड, नीता सुनील दुग्गड, अभिषेक दुग्गड, श्रुति अभिषेक दुग्गड और कु. प्रार्थना दुग्गड — के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button