छत्तीसगढ़

आखातीज पर्व पर जैन मेडिकल में गन्ना रस वितरण


धमतरी। आखातीज (अक्षय तृतीया) पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जैन संघटना धमतरी शाखा द्वारा सेवा भाव के साथ जैन मेडिकल परिसर में राहगीरों और आम नागरिकों को गन्ना रस का वितरण किया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को ठंडा और ताजगी भरा गन्ना रस पिलाकर सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में संघटना के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों को गन्ना रस वितरित किया। आयोजन के माध्यम से समाज सेवा और जनहित की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसके लिए सभी टीम मेंबर्स और सहयोगियों को साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button