छत्तीसगढ़

धमतरी में गूंजेगी भक्ति की स्वर लहरियां, 6 मई को होगा “कृतार्थ 2.0” श्री श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन

देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी मधुर आवाज में श्री श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे,


धमतरी(प्रखर)शहर में भक्ति और आध्यात्म का माहौल एक बार फिर देखने को मिलेगा। आगामी 6 मई 2026 को धमतरी में भव्य “कृतार्थ 2.0 – श्री श्याम भजन संध्या” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी मधुर आवाज में श्री श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठेगा।
कार्यक्रम का आयोजन निर्मल पैलेस श्यामतराई धमतरी में सायं 6:15 बजे से किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और श्याम भक्तों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस भजन संध्या में बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होकर श्याम प्रभु के भजनों का आनंद लेंगे।
आयोजकों के अनुसार “कृतार्थ 2.0” का उद्देश्य लोगों को भक्ति और आध्यात्म से जोड़ना है। भजन संध्या में कन्हैया मित्तल अपनी प्रसिद्ध प्रस्तुतियों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। कार्यक्रम में आकर्षक भजन, भव्य मंच सज्जा और भक्तिमय वातावरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इस आयोजन के लिए निर्मल कुमार गुप्ता और निहित गुप्ता द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या को सफल बनाने की अपील की गई है।
भक्ति संगीत से सजी यह संध्या निश्चित रूप से धमतरी के धार्मिक आयोजनों में एक यादगार पल साबित होगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button