छत्तीसगढ़

विश्व कला दिवस पर कलेक्टर से सौजन्य भेंट, पेंटिंग भेंट कर किया सम्मान

कुरूद। विश्व कला दिवस के पावन अवसर पर धमतरी जिले के कलेक्टर अबिनास मिश्रा से सौजन्य भेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें एक आकर्षक पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने इसे गर्व और खुशी का विशेष क्षण बताते हुए कहा कि कला के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
मुलाकात के दौरान बसंत फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ (कुरूद) द्वारा संचालित कला प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। बताया गया कि संस्था का उद्देश्य केवल कला सिखाना नहीं है, बल्कि बच्चों और युवाओं में आत्मनिर्भरता तथा आत्मविश्वास विकसित कर उन्हें जीवन में नई दिशा प्रदान करना है।
इस अवसर पर ओम धनंजय साहू आर्ट क्लास के शिक्षक  अवधराम कंवर भी उपस्थित रहे। संस्था के प्रति उनके योगदान और समर्पण को इस पहल की सफलता में महत्वपूर्ण बताया गया।
कलेक्टर ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
अंत में कला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि कला केवल रंगों का संगम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button