राष्ट्रीय

हरिवंश नारायण को निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति चुना गया

हरिवंश नारायण को निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति चुना गया

नई दिल्ली। मनोनीत सांसद हरिवंश नारायण को निर्विरोध राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है। इस पद के लिए चुने जाने वाले पहले मनोनीत सदस्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं हरिवंश जी को बधाई देता हूं। राज्य सभा उपसभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना अपने आप में इस सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है। सबको साथ लेकर चलने का आपका जो प्रयास रहा है उसको एक प्रकार से सदन ने आज मोहर लगा दी है। ये एक सहज कार्यशैली का सम्मान है। हम सबने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन की शक्ति हो और प्रभावित होते देखा है।’

Author Desk

Related Articles

Back to top button