छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव : भाजपा के घोषणा पत्र समिति की हुई बैठक

रायपुर। भाजपा घोषणा समिति के संयोजक विजय बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र सत्यता पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ की जनता झूठ से परेशान हो गई है। जनता भाजपा को आशा भरी निगाह से देख रही है। घोषणा पत्र समिति की बैठक से पहले मीडिया से चर्चा में विजय बघेल ने कहा कि घोषणापत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। हमारे साथ जनता का 15 साल का अनुभव है। हम जनता के बीच जाएंगे, हर विधानसभा में जाएंगे। हमारी टीम जनता से राय लेगी। हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई इस बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button