छत्तीसगढ़

छग : कांवड़ियों से भरी पिकअप पलटी, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

कवर्धा। पोलमी मोड़ के पास कांवरियों से भरी पिकअप वाहन पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है वहां का ब्रेक फेल हो गया था। पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। किसी भी प्रकार की बड़ी क्षति नहीं हुई। इस बीच कुछ कांवरियों को मामूली चोट आई है। प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िया सावन महीने के पावन अवसर पर ग्राम डोढा पौनी से अमरकंटक की ओर जा रहे थे। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया जिसके बाद वहा ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Author Desk

Related Articles

Back to top button