राष्ट्रीय
बंगाल के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

बंगाल के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा किया पार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। फिलहाल पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी ने बहुमत का 148 वाला जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दोपहर तक नतीजे भी सामने आने लगेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद आज मतों की गणना हो रही है।



