अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे, 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे, 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा

ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंच गए हैं। पीएम मोदी 19 मई को आयोजित होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि 43 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नॉर्वे दौरा हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उनके पांच देशों के विदेश मिशन का चौथा चरण है। इससे पहले वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड और स्वीडन की यात्रा कर चुके हैं। नॉर्वे के बाद उनका अगला पड़ाव इटली होगा।

ओस्लो में होगा तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन
प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। भारत-नॉर्डिक समिट की शुरुआत 2018 में स्टॉकहोम से हुई थी, जबकि दूसरा सम्मेलन 2022 में कोपेनहेगन में आयोजित किया गया था। इस बार की बैठक में ग्रीन एनर्जी, डिजिटलाइजेशन, रक्षा सहयोग, स्पेस टेक्नोलॉजी, आर्कटिक नीति और सस्टेनेबिलिटी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होने की संभावना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम और क्वीन सोन्या से भी मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट को संबोधित करेंगे, जहां आर्थिक और शोध सहयोग पर फोकस रहेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button